कार की टक्कर से महिला की मौत

महिला के शव के साथ ग्रामीण

– सड़क जाम कर लोगों ने जताया रोष
बक्सर : शनिवार तड़के तेज गति से जा रही कार ने मानिकपुर नहर पुल के समीप वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। घायल वृद्ध महिला तेतरी देवी (74) पति बहादुर मेस्तर को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना के अनुसार मृतक महिला धनसोई थाना के मानिकपुर गांव की रहने वाली थीं। सुबह घर से बाहर टहलने गई थी। तभी नहर मोड के पास इनके साथ यह अनहोनी हो गई।

दुर्घटना की सूचना लोगों तक देर से पहुंची। लोगों का कहना था, कि समय से जानकारी मिल गई होती, तो उनकी जान बच सकती थी। हालांकि इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मानिकपुर जलहरा मार्ग को जाम कर दिया।दों घंटे तक यह मार्ग ठप रहा। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे धनसोई के थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

swatva

लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें भरोसा दिया। जो भी उचित कानूनी प्रक्रिया होगी। उसके तहत अपको आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया शनिवार की सुबह जब दुर्घटना हुई उक्त महिला बहुत देर तक मौके पर पड़ी रहीं। अगर समय से उपचार होता तो शायद उन्हें बचाया जा सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here