विवेक कुमार बने अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष

-अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश ने सौपी जिम्मेदारी, युवा जदयू में खुशी
बक्सर। युवा नेता विवेक कुमार को प्रदेश जदयू ने नई जिम्मेदारी दी है। इन्हें अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।यह मनोनयन अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. धर्मेंद्र चन्द्रवंशी के द्वारा किया गया। विवेक कुमार ने जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्रवंशी ,प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार प्रजापति, पूर्व मंत्री सह महादलित आयोग के अध्यक्ष संतोष निराला , राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह जदयू के प्रवक्ता अंजुम आरा ,जिलाध्यक्ष अशोक यादव आदि को आभार व्यक्त किया।

विवेक के साथ अन्य कार्यकर्त्ता

जिला महासचिव जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा  विवेक कुमार 2015 से ही युवा जदयू के कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे है।इनकी युवा संगठन में कार्य कुशलता और सक्रियता को देखते हुए। अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र चन्द्रवंशी के द्वारा अतिपिछड़ा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विवेक कुमार को अध्यक्ष बनाये जाने पर युवा जदयू के कार्यकर्ताओं सहित अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों में भी खुशी है। खुशी जाहिर करते हुए युवा जदयू के कार्यकर्ता इनका बुके व फूल माला से जोरदार स्वागत किया। साथ इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई भी दिए।

swatva
विवेक को बुके देकर स्वागत करते जदयू कार्यकर्ता

बधाई देने वालो में युवा जदयू पूर्व जिलाध्यक्ष विमलेन्द्र कुमार बब्लू, युवा प्रदेश महासचिव आजाद सिंह राठौर, जिला सचिव अनिरुद्ध तिवारी, पूर्व युवा प्रवक्ता रविकान्त कुशवाहा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष टूना राम,संतोष प्रजापति, संतोष मिश्रा, डॉ. बिनोद सिंह, अमरनाथ प्रजापति, संतोष प्रजापति, महेन्द्र पंडित, दूधनाथ प्रजापति, अमित प्रजापति आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here