तीसरे मोर्चे के लिए गांधी मैदान में भाकपा माले की रैली

0

पटना : भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ तीसरे मोर्चे की तैयारी को लेकर भाकपा माले ने आज गांधी मैदान में ‘भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ’ रैली का आयोजन किया। इस रैली में माकपा, एसयूसीआई, अखिल हिन्द फारवर्ड ब्लॉक के साथ-साथ आरजेडी को भी निमंत्रण भेजा गया है।

कांग्रेस की सहयोगी आरजेडी इस रैली में शामिल हो कर एक नए राजनीति समीकरण बिठाने की कोशिश कर रही है। लेकिन कांग्रेस को इस रैली से दूर रखा गया। गांधी मैदान पहुंचे लोगों का कहना है कि बिना आरजेडी की मदद के इतनी बड़ी रैली संभव नहीं है। लोग नारा लगा रहे थे—’फासीवादी सरकार’ को जड़ से मिटाना है। पार्टी महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने मंच से कहा कि आज पूरे देश में बेटियों के साथ अत्यचार हो रहा है।

swatva

मुजफ्फरपुर कांड में नीतीश-मोदी दोनों चुप हैं। उन्हें तो अभी तक इस्तीफा दे देना चाहिए था। कैमूर से आई तिलेस्वरी देवी ने बताया कि हम लोग कल सुबह ही पटना आये। कल रात गांधी मैदान में ही गुजारे हैं। अब हम एक नया तीसरा फ्रंट आंदोलन शुरू करेंगे ताकि जनता को अत्याचारी शासन से छुटकारा दिलाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here