सुशांत मामले में जांच करने गई बिहार पुलिस की टीम लौटी, एसपी विनय तिवारी अभी भी क्वारंटाइन

0

पटना : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की मुंबई में जांच करने वाली बिहार पुलिस की टीम वापस पटना लौट आई है। मालूम हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सीबीआई जांच कि अनुशंसा को केंद्र सरकार द्वारा मान ली गई है। जिसके बाद बिहार पुलिस को अब मुंबई में काम नहीं रह गया था। इसलिए टीम पटना वापस लौट आई है।

सुशांत केस की जांच करने गई चार लोगों की टीम अब मुंबई से वापस बिहार लौट आई है । बिहार पुलिस की टीम ने मुंबई में कई सबूत रिया चक्रवर्ती के खिलाफ जुटाए हैं। इसमें बैंक से पैसा निकालने का भी सबूत हैं। बिहार पुलिस न यह खुलासा किया था कि रिया ने पूजा पाठक के नाम पर लाखों रुपए की निकासी सुशांत के खाता से किया, लेकिन पूजा नहीं हुआ था। सुशांत के जिन बैंकों में खाता है यहां से पुलिस ने कई सबूत लिए हैं। बिहार पुलिस ने सुशांत के दोस्तों और करीबी लोगों से भी पूछताछ की। बिहार पुलिस के अधिकारी ने कहा कि अगर उस सबूत को सीबीआई को जरूरत पड़ेगी तो बिहार पुलिस सौंप देगी।

swatva

एसपी विनय तिवारी फिलहाल मुंबई में होम क्वॉरेंटाइन

इधर सुशांत केस की जांच करने गए एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने नहीं छोड़ा है। वह फिलहाल मुंबई में होम क्वॉरेंटाइन हैं। वह क्वॉरेंटाइन पूरा करने के बाद ही वापस पटना आ सकते हैं। कल बिहार पुलिस के आग्रह को भी बीएमसी ने ठुकरा दिया था।जिसमें विनय तिवारी को छोड़ने का आग्रह किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here