पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत से हड़कंप, भारी बवाल

0

पटना : महागठबंधन सरकार के खिलाफ भाजपा नेताओं के प्रोटेस्ट और विधानसभा मार्च पर पुलिस द्वारा डाकबंगला चौराहे पर किये गए लाठीचार्ज में एक भाजपा नेता की मौत हो जाने की खबर है। इस खबर के बाद सियासी गलियारे और पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। लाठीचार्ज में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता गंभीर रूप से चोटिल हैं। विधानसभा में हंगामे और वॉकआउट के बाद बड़ी संख्या में भाजपा एमएलए और एमपी भी पार्टी के इस प्रोटेस्ट मार्च में शामिल हो गए थे। खबर है कि कई माननीय भी जख्मी हैं।

जहानाबाद नगर भाजपा के महामंत्री थे विजय सिंह

जानकारी के अनुसार गांधी मैदान से शुरू होकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता मार्च करते हुए जैसे ही डाकबंगला चौराहा पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक दिया और झड़प शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। पुलिस की एक दूसरी टुकड़ी वॉटर कैनन से पानी की बौछार करने लगी। आंसू गैस के गोले भी दागे जाने की बात कही जा रही है। इसी दौरान पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा नेता और जहानाबाद में पार्टी के महामंत्री विजय कुमार सिंह को गंभीर चोट लगी जिससे उनकी मौत हो जाने की खबर है।

swatva

वॉटर कैनन और आंसू गैस का भी किया प्रयोग

लाठीचार्ज में गंभीर चोट आने के बाद विजय कुमार सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस लाठीचार्ज में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत कई नेताओं को भी काफी चोटें आईं हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि हम युवाओं और किसानों की आवाज उठा रहे थे। लेकिन दमनकारी नीतीश सरकार जनता की आवाज दबाने के लिए गुंडागर्दी पर उतर आई है।

यह भी कहा जा रहा कि पुलिस ने आंसु गैस के गोले भी छोड़े हैं। पुलिस के इस बलप्रयोग में नेताओं समेत बीजेपी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। इस सबके बीच दोपहर को राजधानी पटना का नजारा रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपराधी को ये नहीं पकड़ रहे हैं और हमारे ऊपर गोलियां चलाई जा रही हैं। बीजेपी के नेता संजय सरावगी ने कहा कि ये सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुंडे हैं। इनके पास अपराधियों को पकड़ने की जुर्रत नहीं है, लेकिन आम जनता पर ये लाठी चला रहे हैं। गोलियां चलाई जा रही है..।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here