शिबू सोरोन की बिगड़ी तबीयत ,गुरुग्राम मेदांता ले जाने की हो रही तैयारी

0

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरोन की तबीयत खराब हो गई है। उनके फेफड़े में संक्रमण फैल गया है, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही शिबू सोरेन और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी बिगड़ती हालत को देखकर गुरुग्राम शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

swatva

रांची मेदांता के पीआरओ ने बताया कि शिबू सोरेन की तबीयत फिलहाल स्थिर है और उन्हें आज दोपहर गुरुग्राम के मेदांता ले जाया जाएगा। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here