रामविलास पासवान दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती

0

पटना : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामविलास पासवान के फेफड़ों और किडनी में समस्या है। हालांकि उनकी सेहत को लेकर डाॅक्टरों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उनकी हालत स्थिर हैं और डाॅक्टरों की निगरानी में है।

रामविलास पासवान खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के केंद्रीय मंत्री

मालूम हो कि रामविलास पासवान उपभोक्ता मामलों और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के केंद्रीय मंत्री हैं। इसके अलावा वो बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। रामविलास पासवान 32 सालों में 11 चुनाव लड़ चुक हैं। इनमें से उन्हें 9 बार जीत मिली है। वे सोलहवीं लोकसभा में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

swatva

छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनोखा रिकॉर्ड

इसके अलावा रामविलास पासवान छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुके हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। जानकारी हो कि उन्हें पहले से ही हार्ट की बीमारी है। साल 2017 में वो हार्ट का इलाज कराने के लिए लदंन गए थे।डॉक्टरों का कहना है कि रामविलास पासवान को कई तरह की परेशानी है। उनका हार्ट ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है। लेकिन राहत की बात ये है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here