राजधानी में सेक्स रैकेट का खुलासा, कई सरकारी और प्राइवेट डॉक्टरों को किया जाता था लड़की सप्लाई

0

पटना : राजधानी पटना में पुलिस द्वारा जिस्मफरोशी के धंधे में लगे लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस बीच राजधानी पटना में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।

राजधानी पटना में एक इंजिनियर और उसकी एक महिला मित्र द्वारा मिलकर जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था।गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि इनके सम्पर्क में प्रदेश के कई सरकारी और प्राइवेट डॉक्टर थे। इंजीनियर आलोक रंजन और उसकी पार्टनर महिला दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

swatva

महिला दलाल ने कबूल किया है कि वो राजधानी पटना के बहुत सारे प्राइवेट और सरकारी डॉक्टरों के पास कॉल गर्ल भेज चुकी है। बताया जाता है जब महिला से पुलिस पूछताछ कर रही थी तो उसके फोन पर लगातार एक डॉक्टर का फोन आ रहा था जिसके बाद पुलिस से इजाजत लेने के बाद महिला दलाल ने डॉक्टर का फोन उठाया, फोन उठाते ही उधर से आवाज आई की मैंने सुना है तुम्हें पुलिस ने पकड़ लिया है, प्लीज मेरा नाम मत लेना।महिला दलाल ने अपने फोन में कोर्ड वर्ड के जरिए पटना के कई डॉक्टरों का नंबर सेव कर रखा है।

गौरतलब है कि महिला दलाल के मोबाइल में सेव डॉक्टरों का नंबर कोडवर्ड में है। डॉक्टर ए, डॉक्टर एस, डॉक्टर आरसी ऐसे कई कई नंबर उसके मोबाइल में सेव हैं। जिसके बाद अब देखना यह है कि क्या पटना पुलिस इन कार्ड वर्ड के जरिए उन तक पहुंच पाती है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here