पैसा वापस मांगने पर महिला सिपाही की पिटाई

0

छपरा : सारण जिलांतर्गत नगर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन स्थित महिला सिपाही द्रौपदी देवी जो कि छपरा सदर कोर्ट में पदस्थापित है, अपने आवास पर रात्रि विश्राम कर रही थी। तभी हवाई अड्डा मोहल्ला निवासी सिपाही अजय यादव का पुत्र अमित कुमार ने महिला सिपाही पर हमला कर दिया। उसे पीट—पीटकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद महिला सिपाही नगर थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई। उसे प्राथमिक उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि 2016 में 1 लाख रुपए अजय यादव ने कर्ज़ के तौर पर उससे लिया था। पैसा मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। इसी बीच कल अजय यादव का लड़का पीड़िता से बकझक करने लगा और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। फिलहाल अजय यादव आरा डीएसपी का वाहन चालक है। वहीं प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here