3 अक्टूबर : बक्सर की मुख्य खबरें

बक्सर की मुख्य ख़बरें

बक्सर से दी विमान उड़ाने की धमकी, ढ़ाई घंटे चली जांच

-एसपी की जांच में किशोर की हुई पहचान
बक्सर : धमकी भरे मेल के कारण उड़ान के लिए तैयार विमान ढ़ाई घंटे तक कोलकता के सुभाष चन्द्र बोस हवाई अड्डे पर खड़ा रहा। इस दौरान पूरे एयर पोर्ट पर अफरा-तफरी मची रही। हुआ कुछ यूं कि विमान में यात्री बैठ रहे थे। बैगलुरू की उड़ान से ठीक पहले एयरपोर्ट अथारिटी को धमकी भरा मेल मिला। उड़ान भरने के साथ विमान में बम का धमाका होगा।

तुरंत इसकी सूचना सुरक्षा एजेसियों को दी गई। विमान से यात्रियों को बाहर निकाला गया। गहन जांच हुई, लेकिन कहीं से कुछ नहीं मिला। इसके बाद विमान ने उड़ान भरी। जांच में पता चला, मेल बक्सर से आया था। आइपी एड्रेस के आधार पर उसकी पहचान के लिए एसपी नीरज सिंह को संदेश मिला। तुरंत ही जांच शुरू हो गई। आशापड़री गांव का युवक हिरासत में लिया गया। जिसके ई मेल का इस्तेमाल किया गया था।

swatva

हालांकि पूछताछ में उसने कहा, मेरा मोबाइल खो गया है। जिसका सनहा भी मैने दर्ज कराया है। शायद उसका किसी ने गलत उपयोग किया है। यह वाकया शुक्रवार शाम का है। हालांकि पूछताछ का दौर लंबा चला। शनिवार को एसपी नीरज सिंह ने बताया वह नाबालिग है। उसके परिजनों से बांड भरवाया गया है। उसका मोबाइल जांच के लिए रखा गया है। कोलकत्ता से सीआइएसएफ की टीम पूछताछ के लिए आने वाली है। लेकिन, फिलहाल यह मामला किसी द्वारा की गई शरारत प्रतीत हो रही है। किशोर के पिता किसान हैं। उनकी परिवार बहुत सामान्य है। अभी तक की जांच में यही पता चला है।

चुनावी रंजिश सिकठी में मारपीट,पूर्व मुखिया के पति गिरफ्तार

– दोनों पक्ष के लोगों ने धनसोई थाने में दी अपनी शिकायत
बक्सर : चुनावी रंजिश के कारण धनसोई थाना के सिकठी गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सिकठी गांव निवासी पुना सिंह उर्फ निशांत सिंह के साथ उनके ही गांव के विकाश, भुपेश व नितेश ने मारपीट की। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना के अनुसार दोनो पक्ष के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

जिसमें तीन-तीन लोगों का नाम शामिल है। दूसरे पक्ष के युवक विकास का कहना है।
मैं शनिवार को दिनारा सब्जी लेने गया था। तभी पुना सिंह और उनके लोगों ने मारपीट की। वहां से विवाद शुरू हुआ और सिकठी गांव तक पहुंच गया। यहां आने पर विकास और उनके दो भाइयों ने मिलकर पुना सिंह, उनके भाई रणविजय सिंह व अमरीश के साथ मारपीट की। पूछने पर धनसोई के थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया दोनों तरफ से लिखित शिकायत दी गई है। पुना सिंह एक दिन पहले ही मुखिया का चुनाव हारे हैं। इसी वजह से दोनों पक्ष के बीच अनबन होने की बात शिकायत में दूसरे पक्ष में स्वयं स्वीकार की है। हालांकि थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों तरफ से कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

दोबारा निर्वाचित मुखिया रुबाना का इटाढ़ी में हुआ भव्य स्वागत, बांटी गई मिठाइयां

इटाढ़ी मे रुबाना प्रवीण का स्वागत करते लोग

बक्सर : पंचायत चुनाव में अपनी धमक बरकरार रखते हुए दोबारा अपनी सीट बचाने में कामयाब रही मुखिया रुबाना परवीन का इटाढ़ी में भव्य स्वागत किया गया। उनकी शान में कशीदे गढ़ते हुए मिठाइयां बांटी गई। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता ट्विंकल आलम के नेतृत्व में समाजसेवी मुन्ना आलम के द्वारा इटाढ़ी बक्सर मुख्य मार्ग पर जीप स्टैंड पोस्ट ऑफिस के पास किया गया। नवनिर्वाचित मुखिया को फूल माला भेंट कर नारेबाजी की गई। प्रफुल्लित व हर्षित कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी। मुन्ना आलम ने बताया कि। समाज सेवा की भावना इन्हें विरासत में मिली है।

इनके ससुर सिकन्दर दो बार समहुता धनसोई का मुखिया में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके बाद नवनिर्वाचित मुखिया रुबना परवीन के पति नौशाद मुखिया बने। उनके असामयिक निधन के बाद रुबाना परवीन मुखिया बनी। इस चुनौती पूर्ण दौर में जहाँ पुराने प्रतिनिधियों को जनता नकारती दिख रही है। वहीं अपनी धमक बरकरार रखते हुए रुबाना परवीन ने अपना रिन्यूवल करते दोबारा मुखिया का चुनाव जीतकर यह संदेश दिया है कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। जनता अपना सेवक पहचानने में भूल नहीं करती। जनता से धोखा करना अपने आप को धोखा देना है।

चोरी के तीन लग्जरी वाहन डुमरांव से बरामद

-झारखंड पुलिस की सूचना पर हुई संयुक्त कार्रवाई
बक्सर : चोरे के तीन लग्जरी वाहन डुमरांव से बरामद किए गए हैं। जिन्हें झारखंड के बोकारो से यहां चोरी कर लाया गया था। इन सभी को नगर के सफाखाना रोड से बरामद किया गया है। पूछने पर डुमरांव के एसडीपीओ राज (आई पी एस) ने बताया कि बोकारो थर्मल पावर थाना को सूचना मिली थी कि

उनके ईलाके से चोरी हो रहे वाहन डुमरांव में चल रहे हैं। जांच के लिए वहां से टीम आई। डुमरांव थानाध्यक्ष विदेश्वरी राम के नेतृत्व में बोकारो से आए पदाधिकारियों के द्वारा बताए गए स्थल सफाखानारोड इलाके में कमलेश यादव के घर पर छापेमारी की गई। जहां तीन वाहन बरामद किया गया।

मुखिया व सरपंच प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

-प्रचार के दौरान प्रशासनिक अधिकारी दिखा रहे हैं सख्ती
बक्सर : चुनाव प्रचार के दौरान नियमों की अनदेखी करने के कारण डुमरांव प्रखंड के दो प्रत्याशियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। प्रशासनिक सूचना के अनुसार चिलहरी पंचायत की सरपंच प्रत्याशी प्रीति देवी के खिलाफ नया भोजपुर ओपी में शिकायत दर्ज कराई गयी है।

पुलिस टीम औचक निरीक्षण में चिलहरी जा रही थी। तभी उसे एक ट्रैक्टर पर प्रचार का पोस्टर लगा दिखा। जांच में पता चला, बगैर अनुमति के वाहन पर प्रचार हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ मुगांव पंचायत के मुखिया प्रत्याशी ललु सिंह के घर पर माइक बज रहा था। डुमरांव के सीओ सुनील वर्मा के अनुसार बगैर अनुमति के उनके घर पर चार-चार माइक के भोपु लगे थे। उनके खिलाफ भी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला कोरानसराय थाने में दर्ज कराया गया है।

सिकठी पंचायत के तीन बूथ पर चार अक्टूबर को होगा रिपोलिंग

बक्सर : सीकठी पंचायत के तीन बूथों पर पंच पद के लिए रिपोलिंग होगी। जानकारी देते हुए प्रखंड उप निर्वाचन पदाधिकारी बीपीआरओ श्याम बिहारी सिंह ने बताया कि सिकठी पंचायत के तीन बूथों पर रिपोर्टिंग कराया जाएगा। क्योंकि वहां पंच पद के बैलट पेपर चुनाव के दिन अदल-बदल हो गए थे। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या संख्या 2,3और 4 का बैलट पेपर एक दूसरे से डिस्पैच के समय ही बदल गया था। जिसकी वजह से वहा इन तीनों बूथो का चुनाव को रद्द रद्द किया गया है। यह चुनाव आगामी 4 अक्टूबर को कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here