नाबालिग रेपकांड : सेक्स सौदागर संजय पासवान उर्फ ‘जीजा’ गिरफ्तार

0

पटना : नाबालिग रेपकांड में एसआईटी ने आज आरा के निकट सेक्स रैकेट संचालन के सूत्रधार संजय पासवान उर्फ जीजा को अरेस्ट कर लिया। उसकी गिरफ्तारी अनीता और नाबालिग की निशानदेही पर हुई है। पुलिस उसकी तलाश सघनता से कर रही थी, क्योंकि विधायक सहित कई सफेदपोशों की लिस्ट उसके पास है। वही वह ‘गन्दा आदमी’ है जो लड़कियों को अनीता के माध्यम से प्रलोभन देकर भोली-भाली लड़कियों को फांसता था और पुनः सफेदपोशों के पास भेजता था।

एक इंजीनियर हो चुका है गिरफ्तार

वैसे इस मामले में हाजीपुर से गिरफ्तार इंजीनियर ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि वह नाबालिग लड़की उसके पास आती थी। उसके संबंध संजय पासवान उर्फ जीजा से भी थे। संजय पासवान की अरेस्टिंग के बाद यह पक्का हो गया कि अब कई सपफेदपोशों की ओर पुलिस सीधे संवाद कायम कर पुलिसिंग करने में स़क्षम हो गयी है।

swatva

एक एमएलए की ओर बढ़ रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक पुलिस अब पीड़िता को एक विधायक और कुछ और लोगों की तस्वीरों को दिखा कर कन्फर्म करने में लगी है कि सच में वे लोग नाबालिग के साथ रेप में शामिल हैं अथवा नहीं। इस पूरे मामले की माॅनिटरिंग मुख्यालय स्तर पर हो रही है। बताया जाता है कि संजय पासवान और अनीता के हरम में कई लड़कियां हैं, जिन्हें वह खास-खास लोग के पास भेजा करता था। संजय पहले आरकेस्ट्रा संचालक था। बाद में वह सेक्स सौदागर बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here