मोदी ही दे सकते है देश को मजबूत सरकर : अश्विनी चौबे

0

पटना/बक्सर/कैमूर/सासाराम : स्थानीय सांसद वह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे बीजेपी उम्मीदवारी के बाद पहली बार बक्सर पहुंचने पर जनता और एनडीए के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। शनिवार को जैसे ही केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे को कुडेस रबॉर्डर पहुंचे जनता और एनडीए कार्यकर्ताओं में माला पहनाने की होड़ मच गई। इससे पहले शाहपुर में बड़ी संख्या में लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे का ढ़ोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था।

ब्रह्मपुर में ब्रह्मेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की जनता की खुशहाली की प्रार्थना की। बक्सर बॉर्डर से बड़ी संख्या में जनता के साथ शहर की ओर रवाना हुए गांव में जगह-जगह जनता ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके पश्चात ब्रह्मपुर पहुंचे जहां विधिवत रूप से भगवान की पूजा अर्चना की। उनका आशीर्वाद लिया क्षेत्र और जनता की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके पश्चात प्रताप सागर, डल सागर, आशापरली, चुरामनपुर इंडस्ट्रियल एरिया, गोलंबर, सिंडीकेट, ज्योति प्रकाश चौक आदि पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने कहा कि बक्सर की महान जनता जनार्दन की कृपा से ही 2014 में सांसद निर्वाचित हुआ। बक्सर के विकास के लिए जितने मेरे अंदर क्षमता थी उसके अनुसार हर क्षेत्र में बक्सर को आगे बढ़ाने का काम किया। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानस पटल पर बक्सर को लाने का मेरा निरंतर प्रयास जारी रहा और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से यह लगातार जारी रहेगा। बक्सर पौराणिक और पवित्र भूमि है। मेरा उद्देश्य बक्सर का चहुंमुखी सर्वांगीण विकास है। यह 5 साल में करने का भी प्रयास हुआ। कई योजनाएं धरातल पर भी उतरी हैं। जिसे और गति देने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ही नेतृत्व में भारत में मजबूत सरकार बनेगी।

swatva

अविनाश उपाध्याय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here