महिला सशक्तीकरण सीएम नीतीश की बड़ी उपलब्धि : सच्चिदानंद राय

1

सारण/लहलादपुर : भाजपा के उभरते फायरब्रांड नेता और एमएलसी सच्चिदानंद राय का एक अलग ही अवतार देखने को मिला। अभी तक कई मौकों पर मुखर होकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विभिन्न मुद्दों पर अलग राय रखने वाले भाजपा एमएलसी श्री राय ने उनकी तारीफ कर सबको चौंका दिया। मौका था सारण के लौंवा गांव में बिहार जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह का।

लौंवा में साकार हो रहा पीएम का सपना, खेल और कौशल विकास साथ-साथ

swatva

जदयू एमएलसी रणवीर नंदन की उपस्थिति में भाजपा एमएलसी सच्चिदानंद राय ने सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। सच्चिदानंद राय ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने जो कार्य किया है, वह कबिले तारीफ है। महिला सशक्तीकरण के लिए दुनिया में नोबेल पुरस्कार की तर्ज पर अगर कोई पुरस्कार दिया जाए तो इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे उपयुक्त व्यक्ति होंगे।

सच्चिदानंद राय ने कहा कि आज हर घर से लड़कियां विधालयों में साइकिल चलाकर स्कूल जा रही हैं। इसके लिए सीएम नी​तीश की नीतियों का बड़ा योगदान है। विधान पार्षद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेरा राजनीति में प्रवेश ही बिहार में नीतीश कुमार के विकास माँडल और नारी सशक्तीकरण को मिल रहे बढावा को देखकर हुआ था। नारी सशक्तीकरण का लाभ सबसे अधिक निचले पायदान पर रहने वाले गाँव कस्बे के लोगों को हुआ है। नीतीश कुमार के इस माँडल का अनुसरण अन्य प्रदेशों ने भी किया है। नीतीश कुमार को इसके लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार तो मिलना ही चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here