लालू की तबीयत बिगड़ी, कभी भी फेल हो सकती किडनी

0

रांची : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव कि तबीयत अब और अधिक बिगड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद की किडनी कभी फेल हो सकती है।उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने अधिकारियों को लिखित तौर पर इसकी जानकारी दे दी है।

दरसअल लालू यादव का इलाज कर रहे रिम्स के डॉक्टर उमेश प्रसाद ने कहा कि ‘लालू प्रसाद यादव का किडनी फंक्शन कभी भी बिगड़ सकता है। उनके सेहत के बारे में भविष्यवाणी करना मुश्किल है। यह स्पष्ट रूप से खतरनाक है और मैंने इसे अधिकारियों को लिखित रूप में दिया है।’ डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि लालू यादव की किडनी सिर्फ 25 फीसदी ही काम कर रही है।

swatva

जानकारी हो कि इससे पहले शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट ने लालू की जमानत याचिका की सुनवाई करते हुए इसे छह सप्‍ताह की तारीख दे दी। यहां लालू के वकील देवर्षि मंडल ने कोर्ट से समय की मांग की थी।

गौरतलब है कि इधर सीबीआइ ने कोर्ट में दाखिल किए गए अपने जवाब में कहा है कि लालू की हालत स्थिर है। वे रिम्‍स में भर्ती होने के बावजूद फोन से राजनीति कर रहे हैं। उन्‍हें फिर से रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल भेजा जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here