RCP के दिल्ली रवानगी के बाद कुशवाहा का एक्शन, 10 जुलाई से घूमेंगे बिहार

0

पटना : केंद्र सरकार द्वारा मंत्री परिषद् का विस्तार इसी सप्ताह किया जा सकता है। भाजपा के शीर्ष स्तर पर इसकी कवायद जारी है। इस विस्तार में लगभग डेढ़ दर्जन नए मंत्रियों को शामिल करने की संभावना है। वहीं इस बार मंत्री परिषद् विस्तार में जदयू के नेतायों की भी संभावना। इस बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं। आरसीपी सिंह आज सुबह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहीं आरसीपी सिंह के दिल्ली जाने के बाद अपने पार्टी का जदयू में विलय कर शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा एक्शन में आ गए हैं।

आरसीपी सिंह के दिल्ली जाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा बिहार दौरे पर निकलने वाले हैं। उनकी यह यात्रा 10 जुलाई से शुरू होगी। इस दौरान कुशवाहा बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। इनकी यात्रा की शुरूआत पश्चिम चंपारण जिले से होगी।

swatva

पश्चिम चंपारण से यात्रा प्रारंभ

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर यह लिखा है कि “जेडीयू द्वारा प्रदेशभर में मेरा जिलावार दौरा एवं प्रवास का कार्यक्रम लगाया गया है। तदनुसार मैं 10 जुलाई 21 से पश्चिम चंपारण से यात्रा प्रारंभ करुंगा। इस दौरान कोराना, बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे आमजनों को राहत पहुंचाने हेतु मा. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में चलायी जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में जदयू कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भुमिका सुनिश्चित करने पर भी विमर्श होगा।

मालूम हो कि आरसीपी सिंह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के कयासों के साथ ही यह भी कयास लगाया जा रहा है कि जदयू को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में एक नया चेहरा मिल सकता है। यह चेहरा उपेंद्र कुशवाहा हो सकते हैं।

पार्टी की जनाधार को मजबूत करने की कोशिश

राजनीतिक जानकारों की माने तो नीतीश कुमार के बेहद ही करीबी माने जाने वाले कुशवाहा बिहार की जनता के बीच 10 जुलाई से यात्रा इसलिए ही शुरू कर रहे हैं ताकि उनको बिहार के लोगों का जदयू के लेकर क्या सोच है वह स्पष्ट हो सके। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के उपरांत वह पार्टी के जनाधार को फिर से मजबूत कर पाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here