कुशवाहा की चिंता ऐसे बढ़ा रहे तेजस्वी, एक और सिपाही को किया अपने दल में शामिल

0

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों में अलगाव और मिलन का दौर जारी है। बिहार की राजनीतिक गलियों में हर रोज कोई न कोई पार्टी के नेता अपने पुराने दल से नाता तोड़ नए दल में शामिल हो रहें हैं। इस बीच अब बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष आरजेडी में शामिल हो गए हैं।

मालूम हो कि आरजेडी में शामिल होने के लिए बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद राबड़ी आवास पहुंचे थे। जिसके बाद महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव ने उनको राजद की सदस्यता दिलाई। भरत बिंद हाथी की सवारी छोड़ लालटेन थाम लिए हैं। जिसके बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि भरत बिंद भभुआ से आरजेडी के उम्मीदवार हो सकते हैं।

swatva

जानकारी हो कि कुछ दिन पूर्व बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए बसपा का रालोसपा के साथ गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन के सीएम उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा हैं। इस बीच अब बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष ने ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद बीएसपी और उपेंद्र कुशवाहा को एक बार फिर तेजस्वी यादव ने कुशवाहा को झटका दिया है। इससे पहले तेजस्वी यादव ने आरएलएसपी के प्रदेश अध्यक्ष को भी आरजेडी में शामिल कराकर कुशवाहा को बड़ा झटका दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here