तेजस्वी का कुशवाहा पर पलटवार, कहा- हमें अपमानित करने वाले को भी हम करते हैं सम्मान

0

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों में गहमा गहमी का जारी है। राजधानी पटना में हर रोज कोई न कोई पार्टी एक दूसरे का दामन छोड़ रहे हैं। इस बीच अब आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अनौपचारिक रूप से महागठबंधन से अलग हो चुके हैं। कुशवाहा के अलग होने के बाद तेजस्वी ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारा तो गठबंधन बिहार की जनता के साथ है।

तेजस्वी ने कहा कि हमें अपमानित करने वाले को भी हम सम्मान करते हैं। कुशवाहा जी उम्र में बड़े हैं। हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन यह कहां का आदर्श है कि सहयोगी दलों के नेतृत्व पर कोई दूसरा सवाल उठाए। अगर आप किसी को सम्मान देंगे तभी तो आपको सम्मान मिलेगा। तेजस्वी ने कहा कि हमारा गठबंधन कांग्रेस, वामपंथी दलों के साथ बिहार में है।

swatva

तेजस्वी यादव ने कहा कि सीट शेयरिंग के मुद्दे पर इतनी जल्दीबाजी क्यों है? अभी किसी भी राजनीतिक दल ने अपना सीट शेयरिंग नहीं किया है जो कि हम हड़बड़ा जाएं। तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में सहयोग दलों के नाराजगी पर कहा कि मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है। उपेंद्र कुशवाहा के नाराजगी पर कहा कि सम्मान सबको चाहिए सम्मान अगर दीजिएगा तब भी सम्मान मिलेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here