वाल्मीकिनगर उप चुनाव के लिए 7 नवंबर को मतदान, 10 को नतीजे

0

वाल्मीकिनगर : बिहार में हर तरफ चुनावी माहौल है। चुनाव आयोग ने उप चुनाव की घोषणा कर दी है। इसमें बिहार के वाल्मीकिनगर लोकसभा उप चुनाव की भी घोषणा हो गई है। वाल्मीकिनगर में 7 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

मालूम हो कि बिहार में तीसरे चरण का बिहार विधानसभा चुनाव भी 7 नवंबर को विधानसभा का चुनाव होने वाला है। वाल्मीकिनगर लोकसभा में क्षेत्र में भी इसी दिन विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इस दिन ही दोनों चुनाव एक साथ ही होगा।

swatva

वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट 2002 में मान्यता के बाद 2008 में पहली बार अस्तित्व में आई थी। इससे पहले यह सीट बगहा के नाम से जाना जाता था। जब यहां पर साल 2009 में पहली बार चुनाव हुए तो JDU के बैधनाथ प्रसाद ने जीत हासिल की थी।

जानकारी हो कि वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो के निधन के कारण यह सीट खाली हुआ है। फरवरी 2020 में बैद्यनाथ प्रसाद महतो का बीमारी के कारण निधन हो गया था। जिसके बाद से यह सीट खाली पड़ी है। वाल्मीकि नगर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने 3,54,616 वोटों से जीत दर्ज की। महतो को कुल 6,02,660 वोट हासिल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here