अब जगदानंद के बेटे और कृषि मंत्री भी आरोपों में घिरे, सुशासन बाबू की नींद उड़ी

0

पटना : जब से बिहार में नीतीश कुमार ने पाला बदल राजद से हाथ मिलाया है, तभी से उनकी सुशासन वाली कमीज फटनी शुरू हो गई है। लगातार उनकी सरकार में शामिल मंत्रियों के दाग उभर कर सामने आ रहे हैं और नीतीश कुमार की रातों की नींद गायब। बिहार की नई सरकार में कानून मंत्री कार्तिक कुमार के बाद अब नीतीश कैबिनेट के एक और मंत्री आरोपी पाए गए हैं। अब नीतीश के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बारे में आरोप लगा है कि मुख्यमंत्री ने सत्ता की लालच में एक चावल घोटाले के आरोपी को कृषि मंत्री बना दिया।

नीतीश कैबिनेट के नवनियुक्त कृषि मंत्री पर चावल घोटाले को लेकर आरोप लगे हैं। सुधाकर सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक जगदानंद सिंह के बेटे हैं। उनपर आरोप है कि वे भी उन लोगों में शामिल हैं, जिनपर एसएफसी के करोड़ों रुपए के चावल घोटाले की बात कही जा रही है। इसे लेकर वर्ष 2013 में रामगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

swatva

इसके अलावा नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल कुछ और मंत्रियों के भी दागी चरित्र सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अभी सुशासन बाबू की कैबिनेट के कुल 3 मंत्री सीधे-सीधे आरोपों में घिर रहे हैं। इनमें से 2 के नाम तो सामने आ गए। तीसरा भी जल्द ही मीडिया में आ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here