14 अगस्त : आरा की मुख्य ख़बरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

45 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा कोईलवर में हर घर तिरंगा लगाया गया

आरा : भोजपुर जिला के कोईलवर में 45 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा हर घर पर तिरंगा लगाया गया। सीआरपीएफ कमांडेंट को इस काम के लिए केंद्र से ही निर्देश दिया गया था| उसी के आधार पर 45 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा सूबेदार मेजर सरवन कुमार ने अपनी पूरी टीम के साथ कोइलवर क्षेत्र में हर एक घर में झंडा लगाया|

सूबेदार मेजर सरवन कुमार बताया कि कोईलवर में 12000 तिरंगा का वितरण किया गया तथा हर घर तिरंगा लहराएगा। उन्होंने कहा कि वीर जवान झंडे को 15 अगस्त को सलामी भी देंगे| सीआरपीएफ कैंप में तैयारियां जोरों शोर से चल रही है

swatva

सूबेदार मेजर ने बताया कि तिरंगा तो बांटा गया है लेकिन इस तिरंगे का सम्मान सभी की जिम्मेदारियां होगी| आजादी का अमृत महोत्सव के बाद तिरंगे को खोलकर और घर में रख भी दिया जा सकता है तिरंगा का तोहीन ना हो इसी को लेकर यह संदेश सभी को देना होगा। सभी लोगों को यह बात की पहल अवश्य करनी होगी ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई भी हो सकती है| हर घर तिरंगा लहराएगा तिरंगा का स्थान सभी लोगों के दिलों में बसता है।

आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा पदयात्रा निकाली गयी

आरा : भोजपुर जिला के बंधुछपरा गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सह शिक्षा प्रेमी हरेराम चन्द्रवंशी व एचएम विजय कुमार के नेतृत्व मे आजादी का अमृत महोत्सव 75 साल हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत 500 मीटर पैदल चल कर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व छात्र छात्राओं ने पदयात्रा निकाली| ‘भारत माता की जय,’

‘बन्दे मातरम’ के नारे के साथ पदयात्रा गांव से गुजारी| इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बड़हरा संतोष सिंह संटू, बबुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, उपा अध्यक्ष शुभम पाण्डेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष बिक्की सिंह, उपेन्द्र पांडेय,शिक्षिका श्वेता शर्मा, शिक्षक ऋषिकांत, शिशुपाल, अनुराधा सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, सहित सैकड़ो स्कूली बच्चे उपस्थिति थे।

दूसरी तरफ न्यू किड्स फाउंडेशन स्कूल में आज आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया| इसको लेकर तिरंगा यात्रा स्कूल से निकाली गयी| इसे लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर विद्यालय से रमना मैदान तक पैदल यात्रा की। वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे से पूरा माहौल गूंज उठा।

बिजली करेंट से किसान की मौत

आरा : भोजपुर जिला के बड़हरा थानान्तर्गत बभनागावां के बधार में घास काटने के दौरान बिजली करेंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई है। मृतक रामता पाण्डेय के 47 वर्षीय पुत्र पुरषोत्तम पाण्डेय है। पुरुषोत्तम पाण्डेय गाँव में ही खेत में घास काट रहे थे तभी खेत के पास लगे बिजली प्रवाहित स्टैग के संपर्क में आने पूरी तरह से झुलस गए।

किसानों ने बिजली प्रवाहित पोल के स्टैग से छुड़ाने का काफी प्रयास किया जिससे उनलोगों को भी बिजली का झटका लगा। इस बीच किसान बिजली के करेंट से पूरी तरह झुलस गया था। जिसके बाद इलाज के लिए परिजन बड़हरा मनिछपरा स्थित पीएचसी लाये पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। फिर भी परिजन किसान को लेकर आरा सदर अस्पताल आये|। वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर देने के बाद उक्त किसान का पोस्टमार्टम कराया गया|

गंगा महाआरती का आयोजन

आरा : भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत माता गंगा नदी के महुलीघाट पर नमामी गंगे परियोजना नेहरू युवा केंद्र युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में भव्य श्री गंगा आरती का आयोजन किया गया जिसमे श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी।

गंगा आरती में पहुंचे भाजपा के वरीय नेता सह समाज सेवी सूर्य भान सिंह ने कहा की माता गंगा ने अपनी कृपा से मनुष्यो का उद्धार ही किया गया है| गंगा जहा से निकलती है और जहा तक पहुंचती है उस दौरान उन्होंने अपनी उदारता से सब श्रद्धालुओ अपना उपकार किया है। गंगा जल अमृत के समान है ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी अमित कुमार सिंह ने की एवं संचालन सदस्य चंदन कुमार सिंह व मनीष कुमार सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्यतौर पर विक्की कुमार,सनी कुमार सिंह, धनु कुमार, विशु कुमार के साथ अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

इसी बीच भाजपा ने भारत विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए आरा व्यवहार न्यायालय के समीप अमबेदक चौक से मौनजुलुसनिकालाजो शहीद भवन, बडी मठिया, करमन टोला, नवादा होते हुए स्टेशन परिसर पर समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में सभी जिला के जनप्रतिनिधि, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, सभी निवर्तमान पदाधिकारियों, सभी मोर्चा-मंच पदाधिकारी, सभी मंडल पदाधिकारी, जिला के प्रमुख नेता, सभी जिला कार्यसमिति सदस्य शामिल थे।

राजीव एन अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here