13 अगस्त : आरा की मुख्य ख़बरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

पूर्वजों के बलिदान को याद दिलाता है तिरंगा : अर्चना सिंह

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शांति समृति’ संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय परिसर में हाथ में तिरंगा लहराए छात्र-छात्राओं के बीच “वंदे मातरम” गान से हुआ।

तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने प्राचार्या डॉ.अर्चना सिंह को तिरंगा प्रदान किया। विद्यालय के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लहराते हुए प्राचार्य डॉ.अर्चना सिंह के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की विद्यालय के छात्र-छात्राएं एनसीसी कैडेट्स एवं शिक्षक ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ का नारा लगाते हुए पुरानी पुलिस लाइन से कलेक्ट्रेट होते हुए वीर कुंवर सिंह मैदान के मुख्य मंच तक पहुंचे।

swatva

वीर कुंवर सिंह मैदान के प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह तिरंगा यात्रा छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन ने आयोजित किया है, उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमें अपने पूर्वजों के बलिदान को याद दिलाता है। आजादी हमें लंबे संघर्ष के बाद मिली है। प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है, कि देश को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि अगले 15 अगस्त तक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने छात्र-छात्राओं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है। इसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं शिक्षकों से अपील किया कि 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा लहराए है। इस अवसर पर उन्होंने 545 छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को अपने हाथों से तिरंगा वितरित किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उप प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालय प्रबंधन के द्वारा 11 सौ तिरंगा अगले 14 अगस्त तक छात्र-छात्राओं तथा आम लोगों के बीच विद्यालय प्रबंधन द्वारा वितरित किया जाएगा।

मंच संचालन संगीत शिक्षक सरोज कुमार ने किया। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रेणी सिंह, रेणु पांडेय, मेघा, राधा ओझा, विरेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, चंदन कुमार सिंह, संजीव सिन्हा, शशिकांत ओझा, ब्रजेश तिवारी, विष्णू शंकर, शशि भूषण सिंह, कन्हैया सिंह, विद्यालय के एएनओ प्रवीण कुमार सिंह, 5 बिहार बटालियन एनसीसी के सूबेदार गुरु उपकार सिंह, नायक कर्ण सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज प्रदीप सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ट्यूशन पढ़ने गए युवक की हत्या, सामुदायिक भवन में मिला शव

आरा : भोजपुर जिलाके नारायणपुर थानान्तर्गत चासी गांव में ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले एक 10 वर्षीय छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई| मृतक के परिजनों ने किसी से दुशमनी की बात से इनकार किया है। मृतक की पहचान नारायणपुर थानान्तर्गत चासी गांव निवासी समुंदर सिंह के 10 वर्षीय बेटे बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। बिट्टू शुक्रवार की शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक जब बिट्टू घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

परिवार के सदस्य बिट्ट की तलाश में घर से निकले। काफी खोजबीन के बाद गांव के ही सामुदायिक भवन से बिट्टू का शव बरामद हुआ। बिट्टू के मुंह में भूसा भरा था, गले पर चोट के निशान मौजूद थे और उसका एक हाथ भी टूटा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिट्टू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुशमनी नहीं है। किस कारण से बिट्टू की हत्या की गई यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

आरा : भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थानान्तर्गत खिरिकोन गांव स्थित झाड़ी के पास पेड़ से लटका किशोर का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही अगिआंव बाजार थाना इंचार्ज ब्रजेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक अगिआंव बाजार थानान्तर्गत खिरीकोन गांव निवासी जसवंत सिंह का 16 वर्षीय पुत्र दिवाकर कुमार है। वह तार गांव में स्थित स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था।

मृतक के पिता जसवंत सिंह ने बताया कि उनके पट्टीदार का ही गांव में किराना का दुकान है। सुबह उनका पुत्र दिवाकर कुमार 5 सौ रुपये लेकर उनकी दुकान पर समान खरीदने गया था। जहां उक्त पट्टीदार के दुकान पर बैठी उसकी बेटी ने कहा कि तुमने मेरा 5 सौ रुपया चुरा लिया है, तो कहा कि नही ये मेरा पैसा है और मैं घर से लेकर आया हूं। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई।

जिसके बाद उन्होंने उक्त दुकानदार से कहा कि मैं शाम में जब काम से लौटूंगा, तो आपका जितना रुपया होगा दे दूंगा, मेरे बेटे को छोड़ दो। इसके बाद उनका पुत्र घर वापस चला आया। शाम एक बार फिर उक्त पट्टीदार दुकानदार उनके घर में गया और उनके पुत्र को खींचकर घर से बाहर ले आया। इसके कुछ देर बाद ही उसका शव गांव में ही स्थित झाड़ी में पेड़ से लटका मिला। मृतक के पिता ने महज पांच सौ रुपये के विवाद को लेकर अपने पट्टीदार के ही एक व्यक्ति पर गले में प्लास्टिक की रस्सी लगाकर पेड़ से लटका कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

डॉ एस.आर रंगनाथन की 130 वीं जयंती मनाई गई

आरा : भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत एकवना कुइयां गांव स्थित माचा स्वामी प्लस टू उच्च विद्यालय में हर साल की तरह पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ एस.आर.रंगनाथन की 130 वीं जयंती पुस्तकालय दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गयी। उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर छात्र छात्राओं के बीच सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार के लिए चयनित विषय पुस्तकालय :कल,आज और कल’ विषय पर अपनी राय रखते हुए मिडिया रिसर्च स्कॉलर सह विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष शंभू शरण सिंह ने कहा कि भूमिका तथा महत्व कल भी था और आज भी हाईटेक युग में भी बरकरार है।और उन्होंने भविष्य में ई पुस्तकालय की महत्ता पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय पुस्तकालय में में उपलब्ध पुस्तकों,पत्र_पत्रिकाओं, संदर्भ ग्रंथ सहित मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें से ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाओं में शशिकांत सिंह, नंदनी तिवारी, श्रीकांत पांडेय, मनोज कुमार चौधरी, मंजीव कुमार सिंह, संगीत शिक्षक दिनेश कुमार, शिक्षकेतर कर्मचारियों में संजय सिंह, श्यामबाबू प्रसाद सहित अन्य कई सैकड़ों छात्र छात्राएं मौके पर उपस्थित हुए।

पुलिस में कार्यरत बहु का शव पुणे होटल से बरामद

आरा : भोजपुर जिला के बड़हरा थानान्तर्गत फरना गांव की बहु कविता कुमारी का शव महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर के एक होटल से संदिग्ध अवस्था में मिला। पत्नी व पुत्री की मौत का खबर सुन वन विभाग में कार्यरत पति भूपेंद्र पासवान पिता बिरज कुमार आनन फानन में हवाई मार्ग से उक्त शहर के लिए प्रस्थान कर गए थे। बिहार पुलिस में कार्यरत महिला पुलिस कर्मी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

मिली जानकारी के अनुसार कोइलवर वार्ड संख्या तीन के निवासी बिरज कुमार की पुत्री कविता कुमारी विगत वर्ष 2018 के एक अगस्त के दिन अपने मेघा के बलबूते पर बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर चयनित हुई थी| वह मुजफरपुर जिला के ब्रह्मपुरा थाना में कार्यरत थी। किसी कांड के उद्भेदन करने के उद्देश्य से वह पुलिस टीम के साथ पुणे गई थी। इसी दरम्यान गुरुवार की शाम चार बजे एक होटल से मृत अवस्था में उसका शव बरामद किया गया था। कविता की शादी इसी वर्ष फरवरी माह में बड़हरा प्रखंड के फरना गांव निवासी भूपेंद्र पासवान से हुई थी।

राजीव एन अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here