घर से कथा सुनने के बहाने आशिक की बाहों में फरमा रही थी इश्क, पति ने मारी गोली

0

पटना : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी।वहीं, गोली लगने के बाद महिला की हालत गंभीर है। जिसका इलाज बिहटा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

गोली लगने से महिला बुरी तरह जख्मी

दरअसल, पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी को मार दी। गोली लगने से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई जिसे पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालाकिं घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन स्थानीय लोग इसका कारण अवैध संबंध बता रहे है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी 2012 में हुई थी।

swatva

महिला को एक युवक के साथ रात में पति ने देख लिया

वहीं इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अधिकारी को इलाजरत महिला का फर्द बयान के लिये भेजा जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि महिला को एक युवक के साथ रात में पति ने देख लिया था। उस वक्‍त युवक ने उसका हाथ पकड़ रखा था हालांकि, वह आपत्तिजनक हालत में नही थे। लेकिन पत्‍नी का दूसरे युवक से मिलना पति को बर्दास्त नहीं हुआ जिसके बाद उसने पत्नी को गोली मार दी।

कथा सुनने की बात बोल घर से निकली थी

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र रामपुर गांव में पिछले कुछ दिनों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। महिला भी बुधवार की देर रात कथा सुनने की बात बोल घर से निकली थी। लेकिन महिला अपने आशिक से मिलने गांव के एक जगह चली गई। जहां गांव के कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी उसके पति को दी। जिसके बाद गुस्से में पति पहुंचा और पत्‍नी के सिर में गोली मार दी।

वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास गांव के लोग वहां जमा हो गए लेकिन तब तक आरोपित वहां से फरार हो गया।आसपास के लोगों ने ही आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए बिहटा के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। नौबतपुर थानेदार सम्राट दीपक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी के तरफ से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पूरे घटना पर पुलिस देख रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here