जदयू में नए सिरे सांगठनिक नियुक्ति, पूर्व सांसद, मंत्री व विधायक को बनाया जिलाध्यक्ष

0

पटना : विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जदयू में सांगठनिक बदलाव जारी है। सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बदले, फिर प्रदेश अध्यक्ष और आज यानी सोमवार को पार्टी ने सभी जिलों में सांगठनिक बदलाव किए हैं।

जदयू ने आज नए सिरे से जिलाध्यक्ष नियुक्त की है। इस बार पार्टी ने पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री समेत कई नए लोगों को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

swatva

सूची में पूर्व सांसद अश्वमेध देवी को समस्तीपुर का अध्यक्ष, पूर्व मंत्री संतोष निराला को बक्सर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शेखपुरा के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी को शेखपुरा तथा घोषी के पूर्व विधायक राहुल शर्मा को जहानाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

सूची:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here