बिहार चुनाव: एनडीए को मिला सिख समुदाय का समर्थन

0

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्राचार का आज आखिरी दिन है। बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान 3 नवंबर को होने हैं। इस चरण के चुनाव में जदयू की साख दांव पर लगी हुई है। इस चरण के चुनाव में जदयू के कुल 43 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन 43 उम्मीदवारों में से 19 बिल्कुल नए चेहरे होंगे। इसलिए पिछले 15 सालों से बिहार की सत्ता पर काबिज जदयू के लिए यह लड़ाई बहुत ही रोचक रहने वाली है।

इस बीच अब विधानसभा चुनाव में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर सिख समुदाय की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के बाद सिख समुदाय के लोगों ने विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। वहीं सिख समुदाय के द्वारा दिए गए समर्थन पर वशिष्ठ नारायण सिंह ने उनको धन्यवाद कहा।

swatva

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि सिख समाज के लोग नीतीश कुमार के शासन करने की कार्य प्रणाली सबको पसंद करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सरकार में बिहार में कानून का राज है और बिहार के हर क्षेत्र में विकास हुआ है।

वहीं वशिष्ठ नारायण सिंह ने विपक्ष पर निशाना सोते हुए कहा कि जो राजधर्म और राजनीति के बारे में भी नहीं जानते वो फालतू घोषणाएं कर रहे हैं। फालतू घोषणा करना और जनता के साथ धोखा करना ही उनका नियत रहा है।

सात निश्चय -2 बदल सकता है बिहार का भविष्य

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कुमार द्वारा संचालित सात निश्चय योजना और सात निश्चय -2 बिहार का भविष्य बदल देगा। इस योजना से बिहार के हर एक व्यक्ति को लाभ मिलेगा।

वहीं सिंह ने पहले चरण के मतदान में महिला मतदाता के सहभागिता पर कहा कि पहले चरण के मतदान में जिस तरह महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान करने में भाग लिया है इससे हमलोगो का मनोबल बढ़ा है।

वहीं तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्ल्न ने कहा कि सिख समुदाय नीतीश कुमार का ऋणी है और हमेशा रहेगा और उनका समर्थन करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here