मुंगेर फायरिंग को संजय राउत ने बताया हिंदुत्व पर खतरा, भाजपा को भी घेरा

0

मुंगेर : विजयादशमी की रात मुंगेर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान मुंगेर में पुलिस द्वारा निहत्थे श्रद्धालुओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया था। पुलिस ने निहत्थे श्रद्धालुओं पर गोली दागी थी। जिसमें आधिकारिक रूप से एक की मौके पर मौत हो गई तथा कई लोग घायल हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वैसे स्थानीय तथा नेताओं का कहना है कि इस गोलीबारी में 4 से अधिक लोगों की मौतें हुई है।

जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि वहां के एसपी-डीएम को तत्काल हटाना पड़ा है। वहीं इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है।अब शिवसेना ने भी बड़ा हमला बोला है। शिवसेना ने इसे हिंदुत्व पर हमला करार दिया है।

swatva

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि ‘यह हिंदुत्व पर हमला है।’ राउत ने कहा, ‘मुंगेर गोलीबारी की घटना हिंदुत्व पर हमला है। यदि ऐसी घटना महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल या राजस्थान में होती थी, तो राज्यपाल और भाजपा नेता राष्ट्रपति शासन की मांग करते। तो बिहार के राज्यपाल और भाजपा नेता सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं?’

जानकारी हो कि लोगों द्वारा हंगामा करने और मुंगेर पुलिस की किरकिरी होने के बाद बिहार निर्वाचन विभाग ने मुंगेर एसपी और डीएम पर कार्रवाई करते हुए इनको तत्काल प्रभाव से हटा दिया। विभाग ने पूरे घटना की जांच 7 दिनों में पूरा करने को कहा है। इसके साथ ही मुंगेर में उसी दिन नए एसपी और डीएम की पोस्टिंग की गई। इस पूरे मामले की जाँच मगध के डिविजन कमिश्नर असंगबा चुबा आओ करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here