6 थानाध्यक्ष समेत 3 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों का वेतन रोका

0

हाजीपुर: वैशाली में पदस्थापित पुलिसकर्मियों द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला पुलिस कप्तान मनीष ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस कप्तान मनीष द्वारा सदर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक समेत 21 पुलिसकर्मियों का वेतन बंद किया गया है।

वहीं पुलिस कप्तान के निरीक्षण के दौरान नगर थाना में ड्यूटी से अनुपस्थित 6 पुलिसकर्मियों का वेतन बंद किया गया है। दूसरी तरफ थाना में दर्ज प्राथमिकी की केस डायरी न्यायालय द्वारा कई बार मांगे जाने के बाद भी कांड दैनिकी समर्पित नहीं किये जाने के मामले में देसरी के पुलिस अवर निरीक्षक शिवजी प्रसाद, महुआ थाना के सहायक अवर निरीक्षक अजय सिंह व सहायक अवर निरीक्षक चन्द्रमा मांझी, लालगंज थाना के पुलिस अवर निरीक्षक महेश्वर प्रसाद, तिसिऔता थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुदामा सिंह, बेलसर ओपी के सहायक अवर निरीक्षक श्रुतिधर शर्मा, रुस्तमपुर ओपी के पुलिस अवर निरीक्षक सूर्यशेखर शर्मा, नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मंजर आलम व कुंदन कुमार ओझा, जंदाहा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह का वेतन बंद किया गया है।

swatva

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दायर परिवाद पत्र को न्यायालय द्वारा 156/3 के तहत सम्बंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करने में थानाध्यक्ष ने विलंब के बाद भी अपने थाना में न्यायालय द्वारा भेजे गए परिवाद पत्र की प्राथमिकी दर्ज नहीं किया। न्यायालय द्वारा भेजे गए परिवाद पत्र की प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के मामले में बिदुपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, वैशाली थानाध्यक्ष संजय कुमार, जंदाहा थानाध्यक्ष अजय कुमार राम, गोरौल थानाध्यक्ष अनिल कुमार, पातेपुर थानाध्यक्ष राम शंकर का वेतन बंद किया गया है। इस मामले में जिला पुलिस कप्तान श्री मनीष से मामले में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here