विरासत बचाने को इन सीटों से लड़ रहे 2G-3G प्रत्याशी

0

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे और आखिरी चरण को लेकर मतदान जारी है। तीसरे चरण के लिए सुबह 11 बजे तक 19.74 प्रतिशत मतदान हुए हैं।

अंतिम चरण में 78 विधानसभा सीटों पर कुल 1208 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चरण के चुनाव में कुछ ऐसे प्रत्याशी भी हैं जो अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभालने की जद्दोजहद में हैं। सफ़ल नेतओं की दूसरी और तीसरी पीढ़ी अपने पिता और दादा की राजनीतिक मशाल को आगे बढाने की तैयारी में हैं।

swatva

पिता और दादा की राजनीतिक मशाल को आगे बढाने की तैयारी

तीसरे चरण में मधेपुरा के बिहारीगंज विधानसभा सीट पर शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव कांग्रेस के सीट पर मैदान में हैं। इनका मुकाबला जदयू के निरंजन कुमार मेहता से माना जा रहा है। इस सीट पर शरद यादव चार बार सांसद रह चुके हैं। यहां सुभाषिनी के लिए चुनाव जीतकर अपने पापा की विरासत बचाने की चुनौती है।

सांसद वीणा देवी की बेटी लोक जनशक्ति पार्टी की सीट पर मैदान में

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी की सीट पर कोमल सिंह मैदान में है। कोमल सिंह दिनेश सिंह कि बेटी हैं । दिनेश सिंह जद(यू) से एमएलसी है और इनकी पत्नी और कोमल सिंह की मां वीणा देवी वैशाली से लोजपा की सांसद हैं। ऐसे में कोमल सिंह को जदयू के महेश्वर प्रसाद को हराकर ना सिर्फ अपने लिए जीत सुनिश्चित करनी है बल्कि अपने मां -पापा की राजनीतिक विरासत भी बचाने की चुनौती है।

वहीं किशनगंज से ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर मौलाना असरारुल हक के बेटे सऊद आलम राजद के सिंबल पर चुनावी मैदान में हैं। मौलाना असरारुल हक खुद किशनगंज सीट से दो बार सांसद रहे हैं। सऊद आलम के खिलाफ यहां से जदयू के वर्तमान विधायक नौशाद आलम चुनावी मैदान में है।

वहीं तीसरे चरण के लिए मधेपुरा विधानसभा सीट पर जदयू से निखिल मंडल चुनावी मैदान में हैं। निखिल मंडल बीपी मंडल के पोते हैं। बीपी मंडल के बारे में बताया जाता है कि यह वहीं व्यक्ति हैं जिनके रिपोर्ट पर ओबीसी समुदाय के लोगों को आरक्षण मिला था। वहीं निखिल मंडल के पिता मनिंद्र कुमार मंडल भी 2005 में विधानसभा चुनाव जीते थे। वहीं
इस सीट पर निखिल मंडल को चुनौती देने के लिए जाप सुप्रीमो पप्पू यादव खुद चुनावी मैदान में है। ऐसे में निखिल मंडल को इस सीट पर कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

इसी चरण के लिए सिमरी बख्तियारपुर सीट पर राजद से युसूफ सलाउद्दीन चुनावी मैदान में हैं। युसूफ सलाउद्दीन महबूब अली केसर के बेटे हैं। महबूब अली केसर खगड़िया विधानसभा सीट से लोजपा के सांसद हैं । वहीं महागठबंधन से अलग होकर एनडीए गठबंधन में शामिल हुए सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी भी इसी सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में युसूफ सलाउद्दीन के लिए इस सीट जंग जीतना टेढ़ी खीर साबित होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here