जहानाबाद से लोजपा की सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी इंदु कश्यप

0

पटना : चुनाव आयोग ने बिहार में तीन चरणों में चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही बिहार के राजनीतिक गलियों में नामांकन का समय अंतिम दौर में है। चुनाव आयोग द्वारा पहले फेज का नामांकन की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर तय की गई है। इसके बाबजूद अभी भी बहुत सारे दल के नेता अपने पुराने दल से नाता तोड़ दल में शामिल हो रहे हैं।

इस बीच अब भाजपा की नेत्री इंदु कश्यप ने लोजपा का दामन थाम लिया है। बिहार प्रदेश लोजपा अध्यक्ष प्रिंस पासवान तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। लगातार हो रहे फेरबदल भाजपा के लिए किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि कल से आज तक पार्टी के की नेताओं ने भाजपा से नाता तोड़ लोजपा का हाथ थामा है।लोजपा ने बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंदु कश्यप को जहानाबाद विधानसभा से टिकट दिया है।

swatva

मालूम हो कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता राजेंद्र सिंह , उषा विद्यार्थी , लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गए थे। बता दें कि राजेंद्र सिंह 2015 में मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे। अब खबर है कि वह दिनारा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। दिनारा से जदयू ने अपने मंत्री जयकुमार सिंह को टिकट दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here