हरिवंश पर हमला पूरे बिहार पर हमला- सुमो

0

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों में हलचल शुरू हो गई है। इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद पर जम कर हमला बोला है।

सुशील मोदी ने कहा कि राजद परिवार द्वारा रघुवंश प्रसाद सिंह को अपमानित किया गया। उन्होंने खुद अंतिम समय में लेटर लिखकर सबको बताया था। यही नहीं रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे सीनियर नेता का शव भी आरजेडी ऑफिस नहीं जाने दिया। इसको लेकर एयरपोर्ट पर हंगामा भी हुआ था।सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आरजेडी कांग्रेस के दोहरे चरित्र है। बिहार विधानसभा में दोनों ने सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच की मांग, लेकिन महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार है। यूपीए की सहयोगी आरजेडी रही है। यही कांग्रेस महाराष्ट्र में सीबीआई जांच का विरोध कर रही है। एक जगह पर मांग तक रहे हैं तो दूसरे जगह पर विरोध कर रहे हैं। यही दोनों का चरित्र है।

swatva

इसके साथ ही सुशील मोदी ने राज्यसभा में किसी बिल को लेकर हुए हंगामे पर कहा कि राज्यसभा में जो अमर्यादित व्यवहार हरिवंश जी के साथ हुआ, उसने पूरे बिहार की अस्मिता को ठेस पहुंचायी है। विपक्ष ने कल लोकतंत्र के मंदिर में जो किया है, वह अत्यंत निंदनीय है। हरिवंश जी पर जिस तरह से हमला किया गया है। उससे हमलोगों को काफी दुख पहुंचा। हमलोगों ने देखा कि जिस तरह से सदस्यों ने व्यवहार किया वह ठीक नहीं था। सिर्फ हरिवंश जी पर हमला नहीं हुआ है यह हमला हर बिहारी पर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here