Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

Swatva

जानिए किसने कहा, मीडिया में बने रहने के लिए नौटंकी कर रहे राहुल

बेगूसराय : जैसे – जैसे बिहार में चुनाव की तारीख नजदीक अा रही वैसे वैसे आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। इस बीच बेगूसराय सांसद और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

नौटंकी करते हैं और फोटो सेशन कराते हैं

दरसअल गिरिराज सिंह केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि बिल पर पत्रकारों से बात कर रहे थे इसी दौरान गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्षी पार्टी द्वारा किसानों में भ्रम पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष कृषि बिल पर दोहरी नीति अपना रही है।सिंह ने कहा कि 2007 में वह खुद बोले थे कि हम बिल लाएंगे ओर आज वो बात बनाते हैं साथ ही सड़क पर उतरते हैं। वह पूरी तरह से नौटंकी करते हैं और फोटो सेशन कराते हैं।

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी हाथरस गांव में पीड़िता से मिलने के लिए नहीं पहुंचे थे। वह नौटंकी करने के लिए वहां पर पहुंचे थे। जैसा लग रहा है की धक्का कम नौटंकी करने के लिए बार-बार गिर रहे थे। वहीं मीडिया के रोक लगाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एसआईटी टीम को गठित कि है जांच की प्रक्रिया को माध्यम से उन्होंने आने जाने के लिए कुछ समय के लिए लोगों को रोक लगाया गया है। मगर उसको कानून को तोड़ने का काम राहुल गांधी करते हैं।

गिरिराज ने कहा कि मैं तो टीवी पर देख रहा था तो उसमें लग रहा था कि उनको धक्का कम दिया गया है बल्कि खुद गिर गए है। कोविड के समय भी मीडिया में रहने के लिए यह सब कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी कहीं दिखाई नहीं पड़ रहे थे। कोविड-19 में और पीड़ितों के गांव में दिल्ली के सड़कों पर तो दिखाई दिए। लेकिन पीड़ितों के गांव में नहीं दिखाई दिए और राहुल गांधी बस फोटो सेशन में जाते हैं। आज एक बार फिर राहुल गांधी हाथरस जा रहे हैं।