पति के बीमार होने के बाद पत्नी लड़ेगी विधानसभा चुनाव

0

पटना : बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह की तबीयत खराब चल रहा है।नीतीश कैबिनेट के मंत्री विनोद कुमार सिंह को 16 अगस्त को ब्रेन हेमरेज हुआ। ब्रेन हेमरेज के बाद मंत्री विनोद सिंह को तत्काल पटना के रुबन अस्पताल में एडमिट कराया गया। फिर यहां से उनको एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज गया। विनोद सिंह को दिल्ली मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

इस बीच मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह ने कहा कि पति की तबीयत खराब हैं। इसलिए उनकी पत्नी ने खुद प्राणपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।

swatva

निशा सिंह ने अपनी दावेदारी बीजेपी के सामने पेश कर दी है। निशा सिंह को लग रहा था कि कही टिकट हाथ से न निकल जाए। इसलिए दावेदारी पेश कर दी है।मालूम हो कि पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह 28 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें कटिहार जिला स्थित विनायक होटल में आइसोलेट किया गया था। कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने और इलाज के बाद मिनिस्टर की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आ गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here