महागठबंधन को झटका, माले का रास्ता अलग

0

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों में गहमा-गहमी जारी है। बिहार की राजनीतिक गलियों में हर रोज कोई न कोई पार्टी अपने पुराने गठबंधन से नाता तोड़ नए दल में या अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इस बीच अब महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। महागठबंधन से माले ने अपना नाता तोड़ लिया है।

भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर भाकपा-माले व राष्ट्रीय जनता दल के बीच राज्य स्तर पर कई राउंड की बातचीत चली। हमने अपनी सीटों की संख्या घटाकर 30 कर ली थी। संपूर्ण तालमेल की स्थिति में इन प्रमुख 30 सीटों में से भी 10 सीटें और भी कम करते हुए हमने 20 प्रमुख सीटों पर हमारी दावेदारी स्वीकार कर लेने का प्रस्ताव रखा था।

swatva

लेकिन राजद की ओर से हमारे लिए जो सीटें प्रस्तावित की गईं हैं उनमें हमारे सघन कामकाज, आंदोलन व पहचान के पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, बक्सर, नालंदा आदि जिलों की एक भी सीट शामिल नहीं है। ऐसे में जब पहले चरण के नामांकन का दौर शुरू ही होनेवाला है, हम अपने सीटों की यह पहली सूची जारी कर रहे हैं ।

वामदलों के बिखराव से महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। माले ने खुद को महागठबंधन से अलग कर लिया है। इस बीच इस फैसले पर एनडीए ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष की कारगर एकता न होने पर यह बिखराव हो रहा है। वहीं माले ने महागठबंधन से अलग होकर अपने 30 सीटों के लिए पहली सूची जारी कर दिया है।

सीटों की पहली सूची

1. तरारी 2. अगिआंव 3. जगदीशपुर 4. संदेश 5. आरा 6. दरौली 7. जिरादेई 8. रघुनाथपुर 9. बलरामपुर 10. पालीगंज 11. मसौढ़ी 12. फुलवारीशरीफ 13. काराकाट 14. ओबरा 15. अरवल 16. घोषी 17. सिकटा 18. भोरे 19. कुर्था 20. जहानाबाद 21. हिलसा 22. इसलामुपर 23. हायाघाट 24. वारिसनगर 25. औराई 26. गायघाट 27. बेनीपट्टी 28. शेरघाटी 29. डुमरांव 30. चैनपुर

मालूम हो कि बिहार में 3 चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का चुनाव 3 नवंबर और अंतिम चरण का चुनाव 7 नवंबर को होना है। वहीं मतगणना 10 नवंबर को होगा।जानकारी हो कि पहले चरण में 71 सीटों पर चुनाव होगा और दूसरे चरण में 94 सीटों पर और तीसरे चरण 78 सीटों पर चुनाव होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here