गया की उत्कृष्ट पहचान के लिए डीएम ने रात—दिन किया एक

0

गया : जिला पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने गया के लोगों से अतिथि देवो भव: का भाव रखकर पितृपक्ष मेला में पधारे बाहरी लोगों की सेवा की अपील की है। उल्होंने कहा कि इससे उन्हें आत्म संतुष्टि मिलेगी। डीएम ने कहा कि इस मंत्र का सभी को पालन करना चाहिए। इस सेवा से उनके द्वारा मांगे गए पुण्य का फल भी यहां के लोगों को मिल जाता है। पितृपक्ष में देश के कोने-कोने से तीर्थयात्री गया जी आते हैं। उनकी सेवा करना हमारा धर्म है। इस बार गया में चारों ओर तीर्थयात्रियों का सैलाब आया है। पंजाब नेशनल बैंक के आगे नौनिहाल अग्रवाल संघ द्वारा निशुल्क चाय बिस्कुट एवं महाराणा विचार मंच के द्वारा पानी निशुल्क पिलाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए डीएम ने कहा कि इस सेवाकार्य में अग्रवाल समाज की महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। महाराणा विचार मंच के अध्यक्ष राम छबीला सिंह को धन्यवाद देते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह अच्छी पहल है। अन्य समाज—समुदाय के लोग भी अपना योगदान दें, इससे गया कि एक अलग पहचान बनेगी। इस दौरान उन्होंने चाय का आनंद भी उठाया। डीएम पितृपक्ष मेला के सफल संचालन हेतु रात—दिन एक किए हुए हैं। कहीं से कोई कमी नहीं रह जाए, इसके लिए अपनी टीम के साथ वे खुद रोजाना एक—एक प्वाइंट की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

(अखिलेश कुमार)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here