पिछले पांच दिनों से गंगा बेकाबू ,61 पर पहुंचा जलस्तर

बक्सर-सासाराम पथ पर बाढ़ का पानी

-बक्सर सासाराम मुख्य मार्ग पर चढ़ा बाढ़ का पानी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

बक्सर: गंगा लगातार पिछले पांच दिनों से सीमा रेखा से ऊपर बह रही है।केन्द्रीय जल आयोग के आज की रिपोर्ट के मुताबिक गुरूवार की दोपहर एक बजे जिले में गंगा का जलस्तर 61.02 मीटर आंका गया। हालांकि पानी बढऩे की रफ्तार धीमी हुई है। केन्द्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता नीलबरन ने बताया कि आज तीन घंटे में एक सेंटी मीटर की बढ़त दर्ज की गई है। जो एक दिन पहले लगभग एक सेमी प्रति घंटे था। चूकी गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गुरुवार की सुबह चौसा के पास बक्सर-सासाराम पथ पर भी पानी चढ़ गया। हालांकि सड़क का कुछ हिस्सा ही पानी में डूबा है। इस वजह से वाहन का आना जाना अभी चालु है।

swatva
चौसा में बाढ़ का जायजा लेते जिलाधिकारी अमन समीर व अन्य

लेकिन,चौसा-मोहनियां पथ पर तीन दिन पहले से आवागमन रोक दिया गया है। सहायक नदियों में भी काफी दबाव बना हुआ है। जिससे बाढ़  की विभीषिका थमने का नाम नहीं ले रही है। लेकिन, जब तक जलस्तर खतरे के निशान से नीचे नहीं आता। राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती। गुरुवार को जिलाधिकारी अमन समीर, एसपी नीरज कुमार सिंह मौके का जायजा लेने के लिए चौसा गए थे। उन्होंने चौसा-मोहनिया पथ पर बैरिकेटिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही प्रभावित गांवों में अधिकारियों को दौरा करने का निर्देश दिया।

इटाढ़ी  के चरवाहा विद्यालय में घुसा बाढ़ का पानी

सूत्रो के अनुसार ठोरा नदी का पानी अब गांवों की तरफ बढ़ने लगा है। बाढ़ का पानी कई गांवों की गलियों में घुस चुका है। वही कई गांवों का सम्पर्क मार्ग बाढ के पानी डुब जाने से प्रवेश व निकास अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों को प्रवेश व निकास के लिए अन्य मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। चुन्नी चौसा कुकुढा मार्ग मितनपुरवा के पास डूब गया है। वही धनसोई बक्सर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली नारायणपुर मार्ग पकड़ी मोड़ के पास डूब गया है। तो खतीबा गांव के कई झोपड़ियों में पानी घुस गया है।हालाकि प्रशासन अलर्ट मोड में है। सीओ रजनीकांत ने बताया कि बाढ़ राहत के लिए प्रशासन अपनी तरफ से जरूरी इंतजामात किया है। बाढ़ पीड़ितों को जरूरत के अनुसार विस्थापित करने के लिए दो आश्रय स्थल के रूप में मध्य विद्यालय खतीबा व आदर्श मध्य विद्यालय इटाढ़ी को चिन्हित किया गया है। उसकी साफ सफाई भी करा दी गई है। वही सिकटौना व अतरौना घाट पर दो नावों को निबंधित कर आने जाने वालो के लिए निःशुल्क चलवाया जा रहा है। अतरौना,साथ,सिकटौना व खतीबा घाट पर लाइफ सपोर्ट जैकेट के साथ गोताखोरों की तैनात की गयी है । जो विषम परिस्थितियों में लोगों को सेवा देंगे।

बक्सर से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here