फुटबॉल अंडर 19 के खिलाड़ियों का होगा चयन, प्रतियोगिता आठ को

-एमपी हाई स्कूल में होगी प्रतियोगिता, आधार कार्ड व प्रमाणपत्र लेकर पहुंचे खिलाड़ी
बक्सर। फुटबॉल के खिलाडियों के लिए सुनहरा अवसर है। जो बेहतर खेलने का जुनून रखते हैं। वे आठ अक्टूबर को एमपी हाई स्कूल में पहुंच सकते हैं। नोडल पदाधिकारी शारीरिक शिक्षा द्वारा यह सूचना दी गई है, कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया की ओर से 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय फुटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 31 अक्टूबर 2023 से 04 नवम्बर 2023 तक जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित होगी।

जिसमे विभिन्न राज्यो के बीच मुकाबला होगा।कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2023-24 के तहत राज्य स्तरीय विद्यालय फुटबॉल अन्डर 19 बालक चयन प्रतियोगिता का आयोजन कल यानि 8 अक्टूबर को होना है। हालांकि जिला जन संपर्क द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता स्थल कितने बजे पहुंचना है। समय का उल्लेख नहीं किया गया है। लेकिन, यह बताया गया है कि यहां चयनित खिलाड़ियों को स्टेट में खेलने का मौका मिलेगा।

swatva

राज्य से चयनित खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही साथ अंडर 17 वॉलीबॉल की प्रतियोगिता भी हो रही है। लेकिन, उसका समय सात अक्टूबर ही था। जो प्रतिभागी खिलाड़ी चयन के लिए जाएंगे। वे अपने साथ पूर्व के वर्ष का शैक्षणिक प्रमाणपत्र व आधार कार्ड भी छाया प्रती साथ रखेंगे। क्योंकि उन्हें इसकी जरूरत पड़ेगी। इसके बारे में विस्तृत जानकारी आपको प्रतियोगिता स्थल पर भी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here