आग में झुलसी नव विवाहिता,हालत गंभीर

अस्पताल में दाखिल अंशु

-पति भी बचाने में हुआ हताहत
बक्सर : जिस युवती की शादी जनवरी में हुई थी। सात महीने बाद ही उसकी खुशियों में आग लग गई। गुरुवार की देर शाम उसे आग की लपटों ने अपनी आगोश में ले लिया। बचाने गया पति भी झुलस गया। घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के खखड़हीं गांव की है। घायल अंशू कुमारी (23) व उसके पति इंदल राम को उपचार के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार अंशू की हालत गंभीर है। क्यों कि उसके शरीर 60 प्रतिशत बाहरी झुलस गया है।

अस्पताल मे भर्ती पति इंदल

ऐसे में उसकी जान को खतरा बना हुआ है। हालांकि बातचीत के क्रम में पति-पत्नी ने इसे दुर्घटना करार दिया है। वहीं लड़की के पिता रविन्द्र राम जो राजपुर थाना के हकारपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने कहाकि पति की वजह से बेटी परेशान थी। शायद इसी वजह से ऐसा हुआ है। हालांकि अभी तक किसी ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज नहीं करायी है। इंदल राम के अनुसार स्टोव से खाना बनाते समय दुर्घटना हो गई। इसमें किसी का दोष नहीं है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here