बक्सर में मेगा नेत्र शिविर शुरू, अश्विनी चौबे ने किया शुभारंभ

0

बक्सर: केंद्रीय मंत्री व बक्सर सांसद अश्विनी चौबे की विशेष पहल पर आज जिला अस्पताल में 7 दिवसीय मेगा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। श्री चौबे के मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि मरीजों के खाने पीने व आने—जाने की मुफ्त सुविधा की व्यवस्था की गई है। जिले में अपने तरह के प्रथम निशुल्क विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ 5 फरवरी से हो गया है। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक यह कार्यक्रम प्रतिदिन 11 फरवरी तक चलेगा। इसमें मोतियाबिंद का ऑपरेशन मुफ्त में हो रहा है। साथ ही उत्तम और गुणवत्तापूर्ण लेंस ,चश्मा सहित अन्य मेडिकल उपकरणों आदि का वितरण भी किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंदो का ऑपरेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।5 फरवरी से कृतपुरा राम जानकी मंदिर में मरीजों की भर्ती का सिलसिला शुरू हो गया है। 6 फरवरी को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा सदर अस्पताल बक्सर में उनका ऑपरेशन शुरू कर दिया गया । श्री चौबे ने आज सदर अस्पताल में प्रथम निशुल्क विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इसका लाभ अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मिल सके। इसके लिए बक्सर संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जागरूकता अभियान के साथ जरूरतमंदो का पंजीकरण किया जा रहा है। शिविर का लाभ उठाने के लिए 98250 71961, 95463 19805 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

जनता दरबार का भी आयोजन

केंद्रीय मंत्री चौबे ने मेगा कैंप के दौरान ही शिविर में जनता दरबार भी लगा कर लोगों की समस्याएं सुनी और उनका त्वरित निदान करने के लिए संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान 100 से ज्यादा लोगों के समस्याओं का निवारण हुआ।
श्री चौबे इस कार्यक्रम के उद्घाटन के पूर्व सभी रोगियों से मुलाकात की और उनका हाल समाचार जाना इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण कर डॉक्टरों से मुलाकात कर मेडिकल उपकरणों के बारे में और उनका हाल समाचार जाना।
उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि “इस मेगा शिविर में 1लाख चश्मों का मुफ्त वितरण होगा।भंसाली ट्रस्ट,मुंबई को विशेष तौर पर बक्सर के लोगों के नेत्र संबंधी रोगों से रक्षा के लिए यह व्यवस्था किया गया है। बहुत जल्दी बक्सर सदर अस्पताल को पटना एम्स से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद टेलीमेडिसिन की सुविधा भी सदर अस्पताल में उपलब्ध होगी। इस माध्यम से एम्स के सुप्रसिद्ध चिकित्सक सुविधा बक्सर के लोगों को उपलब्ध हो जाएगी। इसके अतिरिक्त यहां विशेष ओपीडी की सुविधा भी बहुत जल्द बहाल की जाएगी और यहां सेवा देने वाले चिकित्सकों को लगातार विशेष प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जिसका लाभ चिकित्सकों और बक्सर के स्थानीय निवासियों को मिलेगा।”

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here