डॉ लक्ष्मी कांत सहाय का निधन निजी क्षति: अश्विनी चौबे

0

पटना : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो व पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधानसभा अर्जित शाश्वत चौबे ने प्रसिद्ध चिकित्सक, दक्षिण बिहार प्रान्त के पूर्व सह प्रांत संघचालक डॉ लक्ष्मीकांत सहाय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह एक निजी क्षति है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उनसे कोविड-19 की स्थिति पर फोन पर बात हुई थी और उनका कुशलक्षेम भी पूछा था। उन्होंने बताया कि वे एक नेक दिल, दूसरों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले मिलनसार व्यक्तित्व थे और लंबे अरसे से उनसे एक परिवारिक संबंध था।

swatva

वहीं पूर्व भाजपा प्रत्याशी अर्जित चौबे ने बताया कि उनका हमेशा मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद मिलता रहता था। उनका निधन सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

शोक व्यक्त करने वालों में अर्जित के अलावा भाजपा नेता अरुण सिंह, देवकुमार पांडे, सज्जन अवस्थी, शरद वाजपेयी, रामनाथ पासवान, अभय घोष सोनू, अनूप लाल साह, रूबी दास, सुरेंद्र पाठक, पंकज सिंह, सुधीर भगत, शशि मोदी, गौरव दास, सज्जन साह, संजय हरि, रंजीत सिन्हा, चंदन पांडे, कन्हैया सहाय, आशीष पांडे, संजय भट्ट, अमरदीप साह, बब्बन मिश्रा, राजू श्रीवास्तव, प्रमोद वर्मा, चंदन ठाकुर, सिद्धार्थ साह, मोहित सिंह, हेमंत कुमार, संगीता सिन्हा, श्रेष्ठा गाँधी, रीता गुप्ता, सुधीर चौधरी, दिनेश मंडल, आलोक राय प्रमुख हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here