नावानगर प्रखंड व सोनवर्षा पंचायत में डीएम ने किया जनसंवाद

-अधिकारियों ने सूनी लोगों की बातें और योजनाओं का दिया गया सीधा लाभ
बक्सर। नावानगर प्रखंड मुख्यालय पर बुधवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल शामिल हुए। डीएम के आगमन की वजह से सभी विभागों की पदाधिकारी भी वहां पहुंचे हुए थे। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों की बातें अधिकारियों ने सुनी। साथ ही सरकार द्वारा जन कल्याण की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में आमजन को बचाया गया। लोग इन सुविधाओं को किस तरह पा सकते हैं। उसका उचित माध्यम क्या है, आम जन को सरकार कौन-कौन सी सुविधा उपलब्ध कराती है।

जनसंवाद में शामिल जनता

यह बताने के लिए विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल भी लगाए गए थे। प्रखंड मुख्यालय के अलावा सोनवर्षा पंचायत में भी जन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के अलावा एसपी मनीष कुमार भी उपस्थित थे। डीएम ने इस पंचायत के वार्ड संख्या आठ में पोखरा का घाट व छठ चबुतरा के निर्माण की अनुमति दी। शिविर के दौरान कुछ लोगों को बकरी शेड के लिए राशि व अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के तहत प्रभावित लोगों को मुआवजा भी उपलब्ध कराया गया। जिसमें रामजग, धनझारी देवी, अनामिका आदि को राशि प्रदान की गई।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here