देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर सख्त कानून बनाने की जरूरत – गिरिराज सिंह

0

नई दिल्ली : देश में जारी कोरोना संकट के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर देश में बढ़ती जनसंख्या पर विचार करते हुए कहा कि देश के अंदर सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की समस्या के मूल में सबसे बड़ा कारण जनसंख्या है और जिन देशों ने इस पर नियंत्रण किया वह आज विकसित हो चुके हैं। ऐसे में भारत जैसे देश को जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है।

गिरिराज सिंह ने विश्व जनसंख्या दिवस पर बातचीत करते हुए कि भारत में जनसंख्या विस्फोट हो गया है और इस पर नियंत्रण करने की जरूरत है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि देश की आबादी तेजी से आगे बढ़ रही है जिसके कारण पूरी दुनिया का 18 प्रतिशत आबादी भारत की हो गई है।

swatva

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन 1979 में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं लाया होता तो आज उसकी आबादी 60 करोड़ के उपर होता हैं। आज चीन का विकास का मूल मंत्र जनसंख्या नियंत्रण हैं। इसलिए भारत में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है। गिरिराज ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए भारत में कड़ा कानून लाने की जरूरत हैं और इसको सभी धर्मों पर कड़ाई से लागू करने की भी जरूरत है। इसके साथी ही उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी पार्टी द्वारा इस पर राजनीति कर राजनितिक मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here