कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

0

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे।

उन्होंने 4 घंटे पहले ही अपने फ़ेसबुक पेज पर इस बात की सूचना दी थी कि वह 5 बजे आज तक चैनल पर होने वाली डिबेट में आएंगे।

swatva

राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजीव त्यागी की निधन की खबर सुनकर राजनीतिक गलियारे में गहरी शोक की लहर है। टीवी डिबेट्स में राजीव त्यागी के साथ नजर आने वाले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है।आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में आजतक पर डिबेट भी किया था।जीवन बहुत ही अनिश्चित है …अभी भी शब्द नहीं मिल रहें हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here