कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी का निधन, नेताओं ने दिया तिरंगा सम्मान

0

बक्सर : राजपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेसी नेता रामगृह राम का सोमवार को निधन हो गया। सूचना के मुताबिक वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वह अपने अन्तिम समय में बेटी की ससुराल उत्तर प्रदेश के लहना गाँव में रह रहे थे।जहाँ 77 साल की आयु में उन्होंने अन्तिम सांस ली। वे मूलरूप से नागपुर पंचायत के कजरियाँ गाँव के रहने वाले थे। पार्टी में उनकी पकड़ काफी मजबूत थी। सन् 2000 के विधान सभा के चुनाव में उन्हें पार्टी ने राजपुर विधान सभा का उम्मीदवार बनाया । हांलाकि कि वे चुनाव हार गए।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई कांग्रेसी नेता

अपने नेता की निधन की खबर मिलते ही पार्टी के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई।उन्हे श्रद्धान्जलि देने और अन्तिम दर्शन के लिए काॅग्रेस के कई नेता चौसा स्थित शमशान घाट पहुँचे। सभी ने तिरंगा सम्मान देकर पुष्प अर्पित कर नम आँखों से श्रद्धांजलि दिया।अन्तिम दर्शन के बाद संस्कार किया गया।मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कामेश्वर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा,रमेश तिवारी, ठाकुर दयाल पाण्डेय, राजारमण पाण्डेय, राज ऋषि अशोक पाण्डेय, राजपुर के प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र राम के अलावे कई लोग मौजूद रहे।

swatva

काफी राजनीतिक अनुभव वाले नेता थे रामगृह राम

बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने नेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा। वे बड़े ही मिलनसार और उच्च व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। हमेशा गरीब और शोषित की हक लडाई लड़े। काफी राजनीतिक अनुभव वाले भी समय-समय पर हमें राजनीति का ज्ञान भी देते थे। उनका हमें छोड़कर जाना एक अपूरणीय क्षति क्षति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here