बॉलीवुड अदाकारा कुमकुम का निधन

0

शेखपुरा : फिल्मी दुनिया की मशहूर अदाकारा “कुमकुम” का निधन हो गया। जगदीप के बेटे नावेद जाफरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद गांव में पली-बढ़ी जेबुन्निसा मुंबई की फिल्मी दुनिया में कुमकुम के नाम से जानी जाती थी। इनका जन्म हुसैनाबाद के नवाब घराने में हुई थी। इनका जन्म 1934 में हुआ था। 86 बर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। वह लम्बे अरसे से बीमार थी। उनके निधन पर फिल्मी कलाकार के बीच शोक की दौड़ गई है।

swatva

फिल्मी दुनिया में कुमकुम का सफर

1954 में गुरुदत की फिल्म आर -पार के गाने “कभी आर कभी पार लगा तीरे नजर “से शुरु हुई। इसके बाद 1963 भोजपुरी फिल्म ” गंगा मैया तोरे पियरी चढ़ाइबो “से अपनी अमिट छाप छोड़कर फिल्मी दुनिया में चर्चित चेहरे के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हुई । इसके बाद वह 115 फिल्मों में काम की। इसमें नया दौर ,जलते बदन ,सन ऑफ़ इंडिया , कोहिनूर ,मदर इंडिया, उजाला जैसी फिल्में शामिल थी। वह गुरुदत्त और किशोर कुमार के साथ स्टार के रूप में काम की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here