भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति घोषित, सुमीत श्रीवास्तव बने प्रदेश प्रवक्ता

0

दरभंगा : भारतीय भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है, इसी कड़ी में पार्टी ने अपने क्रीड़ा प्रकोष्ठ का विस्तार किया है। अलग-अलग जिलों में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पटना के सुमित श्रीवास्तव को भारतीय जनता पार्टी के क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। सुमित श्रीवास्तव ने नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश संगठन का आभार जताया है उन्होंने क्रीडा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि हमें सतीश जी के मार्गदर्शन में काम करना है।

swatva

इस नई जिम्मेदारी मिलने पर आशीष कुमार चौधरी, अमन अमित, मनीष कुमार, अनुज कुमार सिन्हा रोहित जीवन चंद्रवंशी, ऋतुराज कुमार, विकास कुमार, निशांत कुमार, अविनाश कुमार सिंह, गौतम सिन्हा, कुणाल कुमार, हिमांशु कुमार श्रीवास्तव, शुभम यादव, अजीत यादव, अशोक गौरव, प्रसून गौरव, अशोक श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश पांडे, रघुवीर यादव समेत कई लोगों ने बधाई दी।

इसके पूर्व सुमित श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य तथा भारतीय जनता पार्टी संवाद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य रह चुके हैं। सुमित श्रीवास्तव ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी सन 2004 से 2010 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।

मूरारी ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here