बिहार पुलिस का खुलासा , रिया से अधिक रिया के परिवार वाले करते थे सुशांत को कॉल

0

DESK : सुशांत सिंह राजपूत केस में हर रोज नई कड़ी जुड़ते ही जा रही है। इसके साथ ही कुछ नई जानकारी भी सामने आ रही है।इस बीच पटना पुलिस ने कई सारे चौकाने वाले खुलासे किए हैं । इस केस में अबतक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती द्वारा किए गए कॉल डीटेल के विश्लेषण से पता लगा है कि रिया ने पिछले 1 साल में सुशांत सिंह राजपूत को उतना कॉल नहीं किया था जितना उनकेेे परिवार वालों ने सुशांत को कॉल किया था।

जबकि रिया ने सुशांत के स्टाफ को 502 बार कॉल किया। इस दौरान रिया के अपने भाई ने सुशांत को 800 बार फोन की थी और रिया की मां ने सुशांत को 890 दफा कॉल किया। जबकि सुशांत सिंह राजपूत को उन्होंने महज 142 बार ही कॉल किया था। ये भी जानकारी सामने आई है कि सुशांत की सेक्रेट्री से रिया ने 148 बार बात की थी।पुलिस सूत्र बताते हैं कि रिया के इन कॉल डीटेल से यह साफ होता है कि सुशांत की जिंदगी में रिया की कितनी दखल थी।

swatva

सुशांत सिंह राजपूत मौत का केस सीबीआई को ट्रांसफर किए जाने के कारणों पर बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल की है। इसमें बिहार पुलिस की तफ्तीश में सामने आए तथ्यों को भी रखा गया है। जिसमें बताया गया है कि रिया ने सुशांत को अपने कब्जे में कर लिया था उसका मकसद करोड़ों रुपया हासिल करना था। इस साजिश में उसके रिश्तेदार भी शामिल थे। हलफनामे में ये भी बताया गया है कि सुशांत की ये छवि बना दी थी कि वह मेंटल हैं।सुप्रीम कोर्ट में दिए अपने जवाब में पुलिस ने बताया है कि चूंकि देश में कई स्थानों पर जांच करने की जरूरत है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here