बिहार में 400 अधिकारियों के तबादले पर रोक ,मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

0

पटना : बिहार की राजधानी पटना से एक बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। राजधानी में सीओ के तबादले के आदेश पर रोक लगा दिया गया है। मिल रही जानकारी के आदेश पर मुख्य सचिव ने बिहार में सीओ के तबादले पर फिलहाल रोक लगा दी। इस बावत मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। बिहार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग में तकरीबन 255 अंचलाधिकारी समेत 400 अधिकारियों के तबादले पर रोक लगा दी गयी है।

मुख्यमंत्री ने सारे तबादले की फाइल अपने पास मंगवाई

राजस्व और भूमि सुधार विभाग में 27 से 30 जून के बीच किये गये सारे तबादलों पर रोक लगा दी गयी है। बिहार के मुख्यमंत्री ने सारे तबादले की फाइल अपने पास मंगवा ली है। बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने आज पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि राजस्व और भूमि सुधार विभाग में 27 जून को नोटिफिकेशन नंबर-186 (3) और 187 (3) के साथ साथ 30 जून को नोटिफिकेशन नंबर 192(3) और 193 (3) के जरिये अंचलाधिकारियों और दूसरे पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस तबादले में सरकारी नियमों का पालन नहीं किया गया है।

swatva

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सबसे पहले 27 जून को 77 सीओ को सहायक बंदोबस्त प्रभारी के पद पर ट्रांसफर किया। फिर 27 जून को ही 255 सीओ का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया। 30 जून को विभाग ने फिर से अधिसूचना निकाली और पहले किये गये 8 सीओ के ट्रांसफर को रद्द कर दिया। विभाग ने 30 जून को फिर से अधिसूचना निकाली और 43 अधिकारियों की सेवा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से वापस कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here