बिहार के बाढ़ प्रभावित 15 जिलों में रेड क्रॉस बाटेंगी राहत समाग्री

0

पटना : बिहार में कोरोना के साथ ही साथ बाढ़ का भी कहर लोगों को सहना पड़ रहा है। पूर्वी बिहार के ज्यादातर इलाके बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं । इस बीच बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों के मदद के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी ने एक पहल की है। रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से बिहार के अलग-अलग जिलों के लिए बाढ़ राहत सामग्री भेजी जा रही हैं। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने राहत सामग्री से भरी गाड़ियों को आज पटना से झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन से राहत सामग्री वाली गाड़ियों को रवाना किया। इस मौके पर रेड क्रॉस के पदाधिकारी भी मौजूद थे। बिहार के बाढ़ प्रभावित 15 जिलों में रेड क्रॉस की तरफ से राहत सामग्री बांटी जाएगी।

swatva

मालूम हो कि राज्य के 16 जिलों के 125 प्रखंडों की 1223 पंचायतों की 73 लाख से अधिक आबादी बाढ़ की चपेट में आ गई है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए बचाव एवं राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। वहीं बिहार के बाढ़ प्रभावित 15 जिलों में रेड क्रॉस की तरफ से राहत सामग्री बांटी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here