बिहार : बीएमपी परिसर में गोलीबारी, दो की स्थिति गंभीर

0

पटना : बीएमपी 1 में दो कॉन्सटेबल ने खुद को गोली मार ली है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों के हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक एक महिला और एक पुरूष कॉन्सटेबल ने खुद को गोली मारी है। मौके पर कई वरीय अधिकारी पहुंच चुके हैं।पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने भी इस घटना की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान क्रमश: अमर सुब्बा और वर्षा टिग्गा के रूप में हुई है।मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बीएमपी के साथी जवानों ने बताया कि फायरिंग की घटना के बाद कैंपस में पगली घण्टी बजी तब जाकर साथियों को घटना की जानकारी मिली। दोनों के शव एक ही जगह मिले है जहां एसएलआर रायफल भी गिरी हुई है।

swatva

उपेंद्र शर्मा ने बताया कि अधिकारियों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है, इसके साथ ही एफएसएल टीम की भी सूचना दी गई है। इस घटना के बाद से पूरे कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल कायम है। पुरुष और महिला कॉन्स्टेबल ने खुद को किन कारणों से गोली मारी है, इसका पता नहीं चल सका है। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।कैंप में मीडिया के लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here