भवनाथपुर विस क्षेत्र के पूर्व विधायक और उनके परिवार के सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव

0

रांची : भवनाथपुर विस क्षेत्र के पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव उर्फ राजा बच्चा और उनके पुत्र राजरत्न प्रताप देव कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। देव ने आज अपने पुत्र के साथ बंशीधर नगर अनुमंडल अस्पताल में जाकर स्वयं अपना सेंपल दिया था । जिसके बाद आज शाम दोनों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है।

पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव अपने छोटे भाई पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, पुत्र राजरत्न प्रताप देव के साथ पिछले दिनों रांची में मंत्री मिथिलेश ठाकुर और अफसरों से मुलाकात की थी। जिसके बाद में ठाकुर के पॉजिटिव मिलने पर पूर्व विधायक और उनके सहयोगियों ने सदर अस्पताल जाकर अपना सेंपल दिया था।

swatva

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक देव व अन्य लोग रांची में जिनके घर रुके थे,वहीं से सभी संक्रमित हुये हैं।मालूम हो पूर्व विधायक जिनके यहां वह सपरिवार ठहरे थे, उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद इनके परिवार के सभी लोग रांची में ही इलाजरत हैं।जिसमें अनंत प्रताप देव, उनके निजी सचिव प्रदीप सिंह व मुक्तेश्वर पांडेय और रोहित वर्मा पॉजिटिव पाये गए थे।

वहीं राज राजेंद्र प्रताप देव और राजरत्न प्रताप देव का रिपोर्ट नेगेटिव आया था। विगत कुछ दिनों से अस्वस्थता की वजह से दोनों पिता पुत्र ने फिर से अस्पताल जाकर सेंपल दिया था। जिसमें जांच के बाद दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उधर अनंत प्रताप देव रांची रिम्स में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। जबकि उनके निजी सचिव प्रदीप सिंह, मुक्तेश्वर पांडेय और रोहित वर्मा तीनों गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती हैं। सभी लोगों का स्वास्थ्य बेहतर बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here