उद्योग के मामले में बड़ोदा से आगे होगा बरौनी- शाहनवाज

0

बेगुसराय : बिहार सरकार शिलान्यास नहीं, उद्घाटन में विश्वास करती है। राज्य में तेजी से निवेश का माहौल बन रहा है। सरकार औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता व बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू उनके राजनीतिक आदर्श हैं। उनके सपनों को साकार करना है। इसके लिए बिहार को औद्योगिक केंद्र बनाया जाएगा। आने वाले समय में बरौनी उद्योग के मामले में बड़ौदा से आगे होगा। यह औद्योगिक विकास के मामले में अग्रणी होगा।

swatva

दरअसल बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन जीरोमाइल स्थित होटल युवराज के सभागार में बोल रहे थे। मंत्री ने कहा कि इसके लिए यहां पर औद्योगिक क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। बियाडा की जमीन पर पेप्सी प्लांट, इथेनाल प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण कर औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीति में बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह उनके आदर्श हैं। उनके सपनों को पूरा करना है। उस दिशा में सरकार काम कर रही है। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुस्लिम समाज के जो लोग बिहार में हैं वो अपने-अपने घरों में श्रीकृष्ण बाबू की तस्वीर लगाएं।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here